00 स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति के आधार पर किया वर्गीकरण
रायपुर – राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है। विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना शुक्रवार को जारी की। केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया गया है।


स्वास्थ्य विभाग ने 22 मई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा। विभाग ने कलेक्टरों और जिला दंडाधिकारियों की ओर से घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेमेंट जोन की सूची भी जारी की है। प्रदेश में 21 मई की स्थिति में कंटेमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 44 है। रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन तथा कंटेमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या इस प्रकार है।
रेड जोन में बालोद- 1, बिलासपुर- 2, कोरबा- 1, जांजगीर- 7, बलौदाबाजार- 5, बस्तर- 3, बेमेतरा – 1, बीजापुर- 1, दंतेवाड़ा- 1, धमतरी- 6, दुर्ग- 2, मुंगेली- 2, रायगढ़- 2। और ओरेंज जोन में राजनांदगांव- 5, सरगुजा- 7, कांकेर- 3, रायपुर- 5, बलरामपुर- 5, गरियाबंद- 1 जशपुर- 2, कोण्डागांव- 1, कोरिया- 2, महासमुन्द- 5, सूरजपुर- 3, कवर्धा- 2, बिलासपुर- 3 और रायगढ़-6 है।

sources

212 replies on “स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में किया वर्गीकृत”