Godena Waterfall

Godena Waterfall गोडेना जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य में ‘पामेड़ अभयारण्य’ के अंतर्गत कर्रलाझर से 8 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। टाइगर रिज़र्व क्षेत्र के पश्चिमी भाग में स्थित सीढ़ीनुमा एवं प्राकृतिक टाइलनुमा गोडेना जल प्रपात प्राकृतिक सौंदर्य रचना की अद्भुत क्षमता का उदाहरण है।

इस जल प्रपात तक पहुँचने के लिए लगभग 1/2 कि.मी. पद यात्रा आवश्यक है। यहाँ का स्थान बहुत ही मनोरम एवं एकांत में है, जहां झरने की कलकल ध्वनि पहाड़ से बहती हुई सुनाई देती है। गोडेना जलप्रपात पर्यटकों के लिए पिकनिक मनाने के लिए एक उत्तम स्थान है।