शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 |
ताज़ा खबर
छत्तीसगढ़ की हर ताज़ा खबर और जमीनी मुद्दों का सच्चा साथी - जोहार CG • विधानसभा, पंचायत, रोजगार और विकास से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

पूर्व विधायक की बेटी ने आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

P
2 मिनट पठन
इस खबर को शेयर करें:
पूर्व विधायक की बेटी
<p>पूर्व विधायक की बेटी</p> फोटो: फ़ाइल फोटो / जोहार CG

joharcg.com दंतेवाड़ा। पूर्व भाजपा विधायक स्व भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली। दीपा कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन देहरादून में उन्होंने यह कदम उठाया। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दीपा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी की बेटी थीं। घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा स्थित सरकारी निवास में मातम छा गया है। गौरतलब है कि 19 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा विधायक रहते हुए भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें उनकी जान चली गई थी। यह हमला श्यामगिरि में हुआ था, जब वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे थे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पूर्व भाजपा विधायक स्व भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली। दीपा कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन देहरादून में उन्होंने यह कदम उठाया। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दीपा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी की बेटी थीं। घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा स्थित सरकारी निवास में मातम छा गया है। गौरतलब है कि 19 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा विधायक रहते हुए भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें उनकी जान चली गई थी। यह हमला श्यामगिरि में हुआ था, जब वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे थे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kiran Singh Deo Archives – JoharCG

संबंधित विषय (Tags):
#Chhattisgarh News #Government

छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सीधे WhatsApp पर!

हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और रहें सबसे पहले अपडेटेड।

चैनल से जुड़ें