शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 |
ताज़ा खबर
छत्तीसगढ़ की हर ताज़ा खबर और जमीनी मुद्दों का सच्चा साथी - जोहार CG • विधानसभा, पंचायत, रोजगार और विकास से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

तलवार की नोक पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट… गांव में दहशत… जांच में जुटी पुलिस…

P
2 मिनट पठन
इस खबर को शेयर करें:
सीतापुर
<p>सीतापुर</p> फोटो: फ़ाइल फोटो / जोहार CG

joharcg.com सीतापुर। सरगुजा जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बना लिया। तलवार की नोक पर घर और दुकान में रखे नगदी समेत चांदी -सोने जेवर लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र ग्राम नवापारा की है।  

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम नवापारा की है। बताया जा रहा है कि, बुधवार की देर रात 3 अज्ञात नकाबपोश बदमाश सेवानिवृत्त वनकर्मी एवं  व्यवसायी राधेश्याम गुप्ता के दो मंजिला घर में घुस गए। तलवार की नोक पर परिवार को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। घर और दुकान में रखे नगदी समेत चांदी-सोने जेवर लेकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार और पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
इसके बाद पीड़ित परिवार की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। लूट की घटना को अंजाम देने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की पत्तासजी में कर रही है।  

संबंधित विषय (Tags):
#Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सीधे WhatsApp पर!

हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और रहें सबसे पहले अपडेटेड।

चैनल से जुड़ें